बलिया।पूर्वांचल के जननायक स्व. उमाशंकर सिंह को खनवर में भावभीनी श्रद्धांजलि; प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जताया गहरा शोक

पूर्वांचल के जननायक स्व. उमाशंकर सिंह को खनवर में भावभीनी श्रद्धांजलि; प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जताया गहरा शोक

 संजीव सिंह खनवर नगरा (बलिया)। पूर्वांचल के प्रख्यात जननायक और गरीबों के मसीहा स्व. उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव खनवर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उनके पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह व विधायक अनूज रमेश सिंह परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी।

समारोह में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ (बलिया) के पदाधिकारी तथा आजमगढ़ मंडल के प्रतिनिधि विशेषरूप से उपस्थित रहे। आजमगढ़ मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बलिया जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के साथ प्रमुख उपस्थित लोगों में शशिभान सिंह, अमित चेला मिश्र, राकेश कुमार पांडेय, रणवीर सिंह, जय प्रकाश तिवारी, बच्चालाल, भवानीप्रसाद गुप्त व शिवकुमार आदि शामिल थे।

वक्ताओं ने स्व. उमाशंकर सिंह के जनहित के कार्यों और समाज सेवा के उज्ज्वल उदाहरणों को याद करते हुए उनकी स्मृति को सहेजने तथा उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह ने हमेशा गरीबों और असहायों की आवाज उठाई और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा था।

श्रद्धांजलि सभा शांति और गरिमा के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का समापन शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *