बलिया।पूर्वांचल के जननायक स्व. उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्वांचल के जननायक स्व. उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

नगरा, बलिया। संजीव कुमार सिंह

पूर्वांचल के प्रख्यात जननायक एवं गरीबों के मसीहा रहे रसड़ा के पूर्व विधायक स्व. उमाशंकर सिंह को सोमवार को शिक्षा क्षेत्र नगरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शिक्षक संघ नगरा के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वक्ताओं ने स्व. उमाशंकर सिंह के समाजसेवी जीवन, ईमानदारी, जनहित के कार्यों और गरीबों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए हमेशा आवाज उठाई। उनके सेवा कार्य और जनहित के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता एवं सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार यादव, डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश, राजीव नयन पांडेय, राघवेंद्र प्रताप ‘राही’, आलोक सिंह, प्रदीप सिंह, मुकेश, रामकृष्ण मौर्य, राकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, मीना सिंह, कुसुम मौर्य, राम बहादुर यादव, गुड्डू सिंह, राणा प्रताप सिंह, निर्भय सिंह, रामप्रवेश वर्मा, बालचंद प्रसाद, सोनू सिंह, विनोद कुमार भारती, यशवंत कुमार, उदय बहादुर यादव सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. उमाशंकर सिंह के आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *