बदायूँ।समाधान दिवस में गूंजीं फरियादियों की समस्याएं, एएसपी ग्रामीण ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

समाधान दिवस में गूंजीं फरियादियों की समस्याएं, एएसपी ग्रामीण ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उघैती थाने में डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने सुनीं जनशिकायतें, निष्पक्ष जांच और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई पर दिया जोर

बदायूँ/उघैती। समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना उघैती में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एएसपी ग्रामीण ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण कर उसके अद्यावधिक होने की स्थिति देखी और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक उघैती ऋषिपाल सिंह समेत थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *