शाहजहांपुर।विकास भवन में एसी लगाकर अंदर अधिकारी कर रहे मौज बाहर गिरने वाले पानी से फिसल कर चोटिल हो रहे लोग

विकास भवन में एसी लगाकर अंदर अधिकारी कर रहे मौज बाहर गिरने वाले पानी से फिसल कर चोटिल हो रहे लोग

मुजीब खान

शाहजहांपुर। जनपद के विकास भवन में अधिकारियों के कमरों के बाहर लगी बेतरतीब एसीओ से मुख्य रास्ते गिर रहे पानी से विकास भवन आने वाले फरियादी फिसल कर गिर रहे है जिस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है ।

भीषण गर्मी में अधिकारी अपने कमरों बैठ कर जिस एसी से ठंडक का आनंद ले रहे उन एसीओ के आउटडोर बाहर होने के कारण उनसे निकलने वाला पानी विकास भवन आने वाले लोगों के मुख्य रास्ते में गिर रहा है जिसके कारण बेहद फिसलन वाला माहौल बना हुआ है जिसमें दिन में अनगिनत लोग जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल है फिसल कर गिर कर चोटिल हो रहे है लेकिन किसी अधिकारी का इस विकराल समस्या की ओर ध्यान नहीं जा रहा है।

हालांकि कुछ दिन पूर्व मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष त्रिवेदी द्वारा इन बेढंग रूप से लगी एसीओ पर नराजगी जाहिर की थी फिर भी किसी के कान पर जूं भी रेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *