बदायूँ।लोको पायलट की सूझबूझ से वार्निंग ट्रेन बनने से बची रामनगर-कासगंज पैसेन्जर इंजन में लगी आग 

लोको पायलट की सूझबूझ से वार्निंग ट्रेन बनने से बची रामनगर-कासगंज पैसेन्जर इंजन में लगी आग 

बदायूं। आज उस समय एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब बदायूं के पास पटरी पर दौड़ रही रामनगर – कासगंज पैसेन्जर ट्रेन के इंजन में भयंकर आग लग गई लेकिन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को सुरक्षित स्थान पर रोककर सूझबूझ का परिचय देते हुए एक बड़ा रेल हादसा होने से बचा लिया रेल विभाग इंजन में आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है, जब ट्रेन लालकुआं जंक्शन से कासगंज की ओर बढ़ रही थी। मालगांव हाल्ट से ठीक पहले लोको पायलट ने इंजन से तेज धुआं निकलते देखा, जिसके बाद उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को रोक दिया। देखते ही देखते धुआं विकराल आग में बदल गया। इंजन में अचानक आग लगने से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। स्थिति गंभीर हो सकती थी, घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने दूसरे इंजन की व्यवस्था की है, जिसके जरिए ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। घटना के दौरान किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग इंजन में तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। कुछ समय तक रेल संचालन प्रभावित रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *