बदायूँ।विश्वभर के स्काउटिंग आंदोलन को एकता के सूत्र में बांधता है स्कार्फ : महेश

विश्वभर के स्काउटिंग आंदोलन को एकता के सूत्र में बांधता है स्कार्फ : महेश

बदायूं । संजीव शर्मा 

स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के तत्वावधान में विश्व स्कार्फ दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के स्काउट-गाइड, स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन को सराहनीय कार्यों के लिए स्कार्फ पहनाकर और चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि लार्ड बेडेन पावेल ने दुनियां को कुछ दिया तो वह स्काउटिंग दी। युवाओं में के गुण देशभक्ति का अनोखा जज्बा पैदा कर रहे हैं। आपदाओं में स्कास्काउकागर्फ लोगों की सहायता में सहायक दु:आ मुसीबत में लोगों की सहायता करें। राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे। स्कार्फ विश्वभर के स्काउटिंग आंदोलन को एकता के सूत्र में बांधता है। सेवा, साहस, भाईचारे और मानवता के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है। हमें प्रतिदिन अपने कर्तव्यों, प्रतिज्ञा और नियमों का स्मरण कराता है। आपदा, दुर्घटना अथवा आवश्यकता की घड़ी में यही स्कार्फ प्राथमिक उपचार, पट्टी, स्लिंग, रस्सी और संकेत देने जैसे अनेक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होता है। जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार ने कहा कि स्कार्फ स्काउट वर्दी की शोभा ही नहीं बनता बल्कि एक सेवा के कार्य के लिए भी प्रेरित करता है। अनुशासित और सेवाभावी बनें रहने के साथ दु:ख मुसीबत में लोगों की सहायता करें।

राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण में आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्कार्फ विश्वभर के स्काउटिंग आंदोलन को एक सूत्र में बांधता है। सेवा, साहस, भाईचारे और मानवता के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है। हमें प्रतिदिन अपने कर्तव्यों, प्रतिज्ञा और नियमों का बोध कराता है। आपदाओं, दुर्घटनाओं की आवश्यकता की घड़ी में यही स्कार्फ प्राथमिक उपचार, पट्टी, स्लिंग, रस्सी और संकेत देने जैसे अनेक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होता है। स्काउट मास्टर मुकेश बाबू शर्मा को सम्मानित किया। नंदराम शाक्य, निखिल चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *