डीएम-एसएसपी ने संयुक्त रूप से सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शनिवार को नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध और न्यायोचित समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
























