सेवानिवृत हुए एडीओ पंचायत को दी गई विदाई
आजमगढ़। अहरौला विकासखंड के एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत हो गए शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में उनके सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया उसमें प्रशासक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शकील अहमद, खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार व मार्टिनगंज के खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव एपीओ मनरेगा राहुल सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह पिंकू, सम्मान समारोह में शामिल होकर सेवानिवृत्ति एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह को स्मृति चिन्ह के रूप मे रामचरितमानस, अंगवस्त्र, देकर सम्मान किया और उनके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शकील अहमद ने सेवानिवृत हुए एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह को सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना और मंगल कामना करते हुए सम्मान में घड़ी भेट की कहा की एक दिन सबको अपने दायित्व से सेवानिवृत्ति लेनी होती है लेकिन समाज में सेवा का काम निरंतर चलता रहता है जिससे व्यक्ति पहचान होती है खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार व खंड विकास अधिकारी मार्टिनगंज विनीत कुमार यादव ने एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह के सम्मान अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मान किया और सेवानिवृत्ति के बाद जीवन स्वस्थ और उज्जवल कामना की वहीं नए वीडियो पंचायत के रूप में कार्यभार संभालने वाले अश्वेंद्र आश्विन यादव का विकास खंड के अधिकारीयों ने माला पहनकर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन एडीओ कृषि शैलेश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह, पारसनाथ यादव, सहायक विकास अधिकारी प्रतीक सिंह,सौरभ भारती, दिनेश यादव, संतोष यादव, वीरेंद्र यादव,प्रसिद्ध राय, बृजेश सिंह, लेखाकार राजकुमार आदी लोग रहे।
