बदायूँ।विराट दीप यज्ञ में हुआ अखंड ज्योति व ज्योति कलश का पूजन, आज निकलेगी भव्य रथ यात्रा

विराट दीप यज्ञ में हुआ अखंड ज्योति व ज्योति कलश का पूजन, आज निकलेगी भव्य रथ यात्रा

बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार से निकली पावन ज्योति कलश रथ यात्रा के उपलक्ष्य में शहर के सिविल लाइन स्थित सुधीर नर्सिंग होम के समीप डीपी सिंह के आवास पर विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड दीप एवं 2400 तीर्थों के जल-रज से युक्त ज्योति कलश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान डीपी सिंह एवं उनकी पत्नी शिवंवदा सिंह रहे। श्रद्धालुओं ने मां गायत्री, अखंड दीप और ज्योति कलश की आराधना कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, नरेंद्रपाल शर्मा, पूनम अरोड़ा, ममता पाल, नत्थूलाल शर्मा, डॉ. सोहनपाल सिंह, ईप्सित सिंह, संजीव कुमार, ललतेश कुमार, रामचंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आज निकलेगी ज्योति कलश रथ यात्रा

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर, भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार प्रातः 9 बजे प्राचीन बिरूआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रथ यात्रा बिरूआबाड़ी मंदिर, टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, नेहरू चौक और गोपी चौक होते हुए गायत्री शक्तिपीठ, बहेड़ी (बिल्सी रोड) पहुंचेगी।

रथ यात्रा में श्रद्धालुओं को 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड दीप तथा 2400 तीर्थों के जल-रज से युक्त ज्योति कलश के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। शक्तिपीठ पर सुबह 11 बजे रथ यात्रा का समापन होगा, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *