आजमगढ़।अनियंत्रित मैजिक डिवाइडर से टकराईं पलटी, एक घायल

अनियंत्रित मैजिक डिवाइडर से टकराईं पलटी, एक घायल

आजमगढ़। स्थानीय जिवली मोड के निकट जौनपुर आजमगढ़ हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग-128 बुधवार को देर शाम को ओवरटेक करने के प्रयास में मैजिक पिकप चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप की छत पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि रोडवेज बस में सवार छह यात्री, चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए।
जौनपुर से आजमगढ जा रही सिविल लाइन रोडवेज बस को पीछे से आ रही पिकअप ने ओवरटेक किया।
अगले हिस्से से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
बस चालक रामू विश्वकर्मा पुत्र राम गरीब ग्राम गिरधरपुर गोडवा थाना होलागढ़ प्रयागराज ने बताया कि वह अपनी लेन में चल रहे थे। पीछे से आई पिकअप ने ओवरटेक कर अचानक बस के सामने कट मार दिया। उन्होंने तत्काल ब्रेक लगाया, जिससे बस नियंत्रित हो गई और यात्रियों की जान बच गई।
हादसे में पिकअप की छत पर बैठे 30 वर्षीय दिवाकर मौर्य पुत्र मनोज मौर्य, निवासी थाना खेतासराय (जनपद जौनपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाई । बस चालक द्वारा कोई तहरीर नहीं दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *