बदायूँ में सपा ने घोषित किए छह विधानसभा अध्यक्ष, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
बदायूँ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पत्रांक 301/2026 दिनांक 09 जुलाई 2026 के माध्यम से जनपद बदायूँ की सभी छह विधानसभा इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना है।
सांसद आदित्य यादव ने सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव, बूथ और वार्ड तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी पदाधिकारी जनता के बीच रहकर संगठन विस्तार के साथ उनकी समस्याओं के समाधान में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में जिलाध्यक्ष आशीष यादव को निर्देशित किया गया है कि सभी नव-नामित विधानसभा अध्यक्ष 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी विधानसभा कार्यकारिणी का गठन करें, नियमित मासिक बैठकें आयोजित करें, विधानसभा मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय संचालित करें तथा सक्रिय सदस्यों के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।
घोषित विधानसभा अध्यक्ष इस प्रकार हैं—
112 बिसौली – सुरेन्द्र पाल सिंह
113 सहसवान – नवाव सिंह
114 बिल्सी – देवेन्द्र गौतम
115 बदायूँ सदर – अतुल पटेल
116 शेखूपुर – अशोक यादव
117 दातागंज – सतीश यादव
पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने के साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को मजबूती प्रदान करेंगे।
























