सहारनपुर : पटाका फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग दो मजदूरों की मौत दो लापता विस्फोट से दूर गिरे शव

पटाका फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग दो मजदूरों की मौत दो लापता विस्फोट से दूर गिरे शव

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश का जनपद सहारनपुर का गंगोह थाना क्षेत्र का इलाका शुक्रवार देर शाम बड़े धमाके से गूज उठा पहले लोगो ने समझा कि कही कोई वाहन का टायर फटा लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि इलाके में चल रही पटाका फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है जिसमें विस्फोट के बाद भीषण आग भी लग गई हादसे में दो मजदूरों की मौत एवं दो मजदूर लापता होने की पुष्टि हुई है हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के शव घटना स्थल से उड़कर कई मीटर दूर पड़े मिले। पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य करके आग पर देर रात काबू पाया घटना में अभी और लोगों के घायल होने की भी संभावना है। फैक्ट्री में हुए विस्फोट से धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास का पूरा इलाका दहल उठा विस्फोट के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

 जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि प्रशासन की ओर से घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग भी लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फैक्ट्री का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। इसी को देखते हुए राहत एवं बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। घायलों को मौके से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की भी तैयारी की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि फैक्ट्री में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *