लखीमपुर : कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक ‘ घातक के सनी देवल स्टाइल में अफसरों को ललकारा

लखीमपुर : कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक ‘ घातक के सनी देवल स्टाइल में अफसरों को ललकारा

लखीमपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और फिल्म घातक के सनी देवल स्टाइल में लहराते हुए अफसरो को धमकाते हुए बोला यह मजदूर का हाथ है कात्या कोई तो भगत सिंह बनेगा और जमकर हंगामा किया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवक कोई फरियाद लेकर जिला अधिकारी के पास पहुंचा था और जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देने के बाद उसने बाहर निकल कर यह हंगामा किया।

युवक को हंगामा करते देख लोगो की भीड़ जमा हो गई फिर ड्यूटी पर तैनात एक होम गार्ड ने युवक को समझा बुझा कर उसके हाथ से कुल्हाड़ी ले ली फरियादी का कहना था कि वह लंबे समय से अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन हर बार उसे केवल आश्वासन ही मिलता है। उसने खुद को व्यवस्था से बेहद परेशान बताते हुए कहा कि उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। हंगामे के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने उसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक घातक फिल्म का डायलॉग कहता है। कहा, ‘यह मजदूर का हाथ है कात्या। लोहा को पिघलाकर आकार बदल देता है। मैं पृथ्वीराज का वंशज हूं।’ वह अफसरों को धमकी देता है। उसने कहा कि किसी न किसी को तो भगत सिंह बनना पड़ेगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फरियादी की शिकायत किस मामले से संबंधित थी और घटना के बाद प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं। यह मामला कलक्ट्रेट में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *