डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने वाले चार नामजद और 5 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज पुलिस कर रही जांच
मुजीब खान
शाहजहांपुर। बुधवार को जनपद के जलालाबाद में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन पर कोला पुल के समीप कुछ युवकों द्वारा उनके काफिले के आगे आकर काले झंडे दिखाते हुए डिप्टी सीएम गो बैंक के नारे लगाए थे उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध का मामला मीडिया में छाया जिसमें पुलिस और प्रशासन की किरकिरी हुई जिसको लेकर अलर्ट पुलिस ने उक्त मामले में पांच अज्ञात और चार नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों के पूरे नाम और पहचान का पता नहीं लगा पाई है।
घटना बुधवार को उस समय हुई जब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मिर्जापुर क्षेत्र में एक जनसभा के बाद परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। कोला मोड़ के पास जब उनका काफिला जलालाबाद की ओर बढ़ रहा था, तभी कुछ युवकों ने अचानक सड़क पर आकर काफिले को काले झंडे दिखाए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए।
काफिला तो आगे निकल गया, लेकिन काले झंडे दिखाते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से चेहरे निकाल कर पुलिस ने आधे अधूरे नामों पर एफआईआर दर्ज करके अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है काफिले में डिप्टी सीएम के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे जिसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए लेकिन फिर भी अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की सुरक्षा में सेंधमारी करके डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाकर सुरक्षा व्यवस्था को पोल खोलने के काम किया प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद ने बताया कि चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के नाम अभी शॉर्ट में पता चल पाए हैं, उनके पूरे नाम नही मिल पाए हैं।उसी की जानकारी की जा रही है।
























