शाहजहांपुर।डग्गामार प्राइवेट बसों पर शाहजहांपुर में बड़ी कार्यवाही यात्रियों से भरी 6 डबल डेकर बसों को पकड़ा

डग्गामार प्राइवेट बसों पर शाहजहांपुर में बड़ी कार्यवाही यात्रियों से भरी 6 डबल डेकर बसों को पकड़ा

टूरिस्ट परमिट पर अवैध रूप से दिल्ली पंजाब हरियाणा की ढो रही थी सवारिया 

मुजीब खान

शाहजहांपुर : काफी अरसे से दिल्ली पंजाब हरियाणा एवं अन्य प्रांतों के सवारियाँ लेकर खुलेआम हाइवे पर दौड़ रही प्राइवेट बसों पर शाहजहांपुर प्रशासन का चाबुक आखिर चल ही गया कल रात आरटीओ परिवर्तन एवं जिला प्रशासन की सयुक्त कार्यवाही में 6 डबल डेकर बसों को पकड़ा गया जिनमें सवारिया खचाखच भरी हुई थी अभी सवारियों को सेटेलाइट बस अड्डे लाकर रोडवेज बसों द्वारा गंतव्यों को रवाना किया गया।

आपको बताते चले कि शाहजहांपुर में लंबे अरसे से हरदोई लखीमपुर सीतापुर और स्वयं शाहजहांपुर से सैकड़ों प्राइवेट बसे जिनके पास सिर्फ टूरिस्ट परमिट होता है के द्वारा खुलेआम ठूस ठूस कर सवारियां भरकर दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान प्रांत को ले जाई जा रही थी जिसमें लगातार पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग पर मिली भगत के आरोप लगते आ रहे थे। लेकिन कल रात शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर एआरटीओ विभाग ने 2 दिन का विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिसके चलते शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे किनारे खड़ी अवैध प्राइवेट डबल डेकर 6 बसों को एआरटीओ ने पकड़ा। क्योंकि सभी बसों में लंबे रूट के यात्री भरे हुए थे इसलिए उन यात्रियों को रोडवेज बस के द्वारा अपने-अपने स्थान तक पहुंचाने के लिए सभी प्राइवेट डबल डेकर बसों को नेशनल हाईवे पर स्थित न्यू सैटलाइट बस अड्डे पर लाया गया । लंबे रूट के यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण रोडवेज के एआरएम अरुण कुमार भी न्यू सैटलाइट बस अड्डा पर पहुंचे और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उन्हें रोडवेज बसें उपलब्ध कराई। इस दौरान एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि इन बसों द्वारा प्रतिदिन लाखों के राजस्व का रोडवेज को चूना लगाया जा रहा था उन्होंने कहा कि सवारियों को अपने गंतव्य पर भेजने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है और सभी को रोडवेज बसों द्वारा रवाना कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *