बलिया।शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोप में जल संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोप में जल संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

 संजीव सिंह रसड़ा (बलिया)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के निर्देशानुसार चल रहे इको क्लब फॉर मिशन LiFE के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोप में जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी, रसड़ा, पवन सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज विश्व की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इसका समाधान केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि जनभागीदारी, जल संरक्षण और व्यापक वृक्षारोपण से ही संभव है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इको क्लब की भूमिका, मिशन LiFE तथा चिपको आंदोलन का उल्लेख करते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थीप्रेरक गीत भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें “देश हमें सब कुछ देता है, हम भी तो कुछ देना सीखें” तथा “जंगल में मंगल मना लो, हरे-भरे वृक्ष लगा लो” विशेष रूप से पसंद किए गए। श्री पवन सिंह ने प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय चौहान, अनुदेशक बृजेश जी तथा नोडल इको क्लब, बेसिक शिक्षा बलिया शैलेंद्र प्रताप यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अविभाज्य हिस्सा बनायें और स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *