बलिया।सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सुभासपा नेत्री ने दी तहरीर, FIR की मांग

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सुभासपा नेत्री ने दी तहरीर, FIR की मांग

संजीव सिंह, बलिया। रसड़ा में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद सामने आया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुशीला राजभर ने थाना कोतवाली रसड़ा में तहरीर देकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

सुशीला राजभर का आरोप है कि सीमा राजभर ने सोशल मीडिया पर उनकी पुत्री प्रियंका राजभर के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट साझा की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पोस्ट में सुभासपा के शीर्ष नेतृत्व पर झूठे एवं निराधार चारित्रिक आरोप लगाए गए हैं।

तहरीर के अनुसार, सीमा राजभर ने जानबूझकर प्रियंका राजभर की छवि धूमिल करने तथा पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त पोस्ट की है। इससे परिवार के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारियों की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि भी प्रभावित हुई है।

सुशीला राजभर ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन और गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए पुलिस से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस का पक्ष:

फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *