लखनऊ : जवाहर भवन की चौथी मंज़िल पर खाघ एवं रसद विभाग की कैंटीन में लगी भीषण
2 किमी दूर तक दिखाई पड़ा काले धुएं का गुबार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
पी.के. श्रीवास्तव
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद जवाहर भवन में चौथी मंज़िल पर मौजूद खाघ एवं रसद विभाग के कार्यालय की कैंटीन में आज सुबह भयंकर आग लग गई। आग का धुआं करीब 2 किमी दूर तक देखी गईं। आह लगने की बजह अभी साफ नहीं हो पाई है । सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लगने से परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी और लोग सुरक्षित निकल आए। दमकल विभाग की गाड़ियां लगी हुई थी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस अग्निकांड में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार जिस समय जवाहर भवन में आग लगी, उस समय कार्यालय में अधिकांश कर्मचारी पहुंच चुके थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस इमारत में कई सरकारी दफ्तर हैं। आग इतनी विकराल थी कि धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मेयर सुषमा खर्कवाल समेत पुलिस महकमे के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे जवाहर भवन की ऊपरी मंजिल पर स्थित कैंटीन में आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जिस वक्त आग लगी, उस दौरान कार्यालय में अधिकांश कर्मचारी पहुंच चुके थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के दौरान जर्जर भवन की छत का एक बड़ा हिस्सा भी टूटकर नीचे गिर गया। दमकलकर्मियों की ओर से होज पाइप के जरिए चौथी मंजिल तक पानी पहुंचाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी मिलते ही यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ जिलाधिकारी, पुलिस और फायर विभाग के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। ब्रजेश पाठक ने बताया कि दमकल विभाग की ओर से तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। इसलिए इसके विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। महत्वपूर्ण फाइलों के नुकसान की जताई जा रही आशंका जवाहर भवन में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर विभाग और प्रशासन की टीमें आग के स्रोत की जांच में जुटी हैं। इसके साथ ही यह भी आकलन किया जा रहा है कि आग में कितनी सरकारी फाइलों व अन्य जरूरी दस्तावेजों का नुकसान हुआ है। प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान और आग लगने की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।
कुछ दिन पूर्व भी कोचिंग सेंटर की आग से भी नहीं लिया सबक
आपको बताते चले लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर की आग में काफी जाने जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया लेकिन समय बीतने के साथ सारे आदेश धरे के धरे रह गए जिसके परिणाम स्वरूप एक बार फिर आग का भंयकर रूप देखने को मिला हालांकि राहत भरी ख़बर यह है कि इसमें किसी की जान जाने की खबर नहीं है और न ही कोई घायल हुआ है।
























