भदोही।स्कूल चलो रैली से गूंजा अजयपुर, रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक।

स्कूल चलो रैली से गूंजा अजयपुर, रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक।

शरद बिंद

भदोही। भदोही शिक्षा क्षेत्र अजय पुर में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय अजयपुर से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना तथा अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर न्याय पंचायत अजयपुर के अंतर्गत संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अजयपुर, चंदापुर, चक

धरनी, चकबसूही, बीरा पट्टी, सनक डीह, पिपरिस, बरखंडी तथा मूसी के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

रैली में शामिल बच्चों और शिक्षकों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले आकर्षक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रेरित किया। “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है”, “कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार” तथा “हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लोगों से संपर्क कर अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनका नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने का आह्वान किया।

शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्र हितकारी योजनाओं का लाभ भी बच्चों को प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अक्षयबर नाथ पांडेय, बी.एल. पाल, कमलेश मिश्रा, दानिश फरहान, सोन प्रसाद, अशोक दुबे, सुभाष चंद्र, पीयूष दुबे, सर्वेश कुमार, श्रीनाथ बिंद, राजेश चंद्र यादव, अस्त राज सरोज, सुरेंद्र कुमार, जय सिंह, रतनदीप चकवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक- एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *