सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल रसड़ा में विश्व इमोजी दिवस पर मदर-चाइल्ड रैंप वॉक व रंगीन गतिविधियाँ
संजीव सिंह बलिया। रसड़ा। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में शनिवार को विश्व इमोजी दिवस बड़े उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय ने विशेष रूप से माताओं और अभिभावकों को आमंत्रित किया, जिससे कार्यक्रम बच्चों व परिवारों के लिए और भी यादगार बन गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों और माताओं ने मिलकर रंग-बिरंगे इमोजी बनाए और अपनी भावनाओं व रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मदर-चाइल्ड रैंप वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। विद्यालय परिसर व कक्षाओं में विविध मनोरंजक गतिविधियाँ कराई गईं, जिनमें बच्चों ने अपनी माँओं के साथ मिलकर खुशी के पल साझा किए। पूरे आयोजन में बच्चों की मुस्कान और उत्साह दर्शनीय रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने उपस्थित अभिभावकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय, अभिभावक और बच्चों के बीच संबंध मजबूत करते हैं तथा बच्चों के भावनात्मक, सामाजिक और रचनात्मक विकास में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना की और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने बच्चों, माताओं और विद्यालय के लिए अविस्मरणीय यादें प्रदान कीं।
























