सौ रोगों की एक दवा स्वच्छ हवा नियमित साइकिलिंग – डॉ शुभांकर श्रीवास्तव 

सौ रोगों की एक दवा स्वच्छ हवा नियमित साइकिलिंग: डॉ शुभांकर श्रीवास्तव 

शरद बिंद

गोपीगंज,भदोही। ज्ञानपुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोपीगंज के अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार को गोपीगंज बाजार में साइकिल क्लब के सहयोग से ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक साइकिल चलाकर भागीदारी निभाई। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि साइकिल चलाना एक सरल, सुलभ और प्रभावी व्यायाम है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *