
बिसौली में साहित्यकारों का महाकुंभ सम्पन्न
16 प्रांतों के साहित्यकारों ने की शिरकत
5 देशों में पहुंच रही है संस्था की पुस्तक ‘नये क्षितिज’
(आशुतोष शर्मा) बदायूं। हिन्दी साहित्य की सेवा में निरन्तर बिसौली में साहित्यकारों का महाकुंभ कल रविवार को सम्पन्न हुआ। इसमें देश के 16 प्रांतों के साहित्यकारों ने शिरकत की, जिनको संस्था ने सम्मानित किया। साथ ही कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया।के0बी0हिंदी सेवा न्यास(पंजी0)एवं डॉ0 मिथिलेश दीक्षित साहित्य- संस्कृति सेवा न्यास(पंजी0) के तत्वावधान में बिसौली जनपद बदायूं के आर0के0 इंटरनेशनल स्कूल में देश के साहित्यकारों का महाकुंभ रविवार को सम्पन्न हुआ। इसमें देश के 16 प्रांतों के साहित्यकारों ने शिरकत की, जिनको संस्था ने सम्मानित किया। साथ ही कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया।
समारोह की अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने की। मुख्य अतिथि श्री सिद्धेश्वर (बिहार),विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण वि0सहस्रबुद्धे (महाराष्ट्र), डॉ0 अरशद खान,डॉ0राकेशचक्र,डॉ0श्याम सनेही लाल शर्मा, रहे।गरिमा पूर्ण व प्रभावी संचालन डॉ0 नितिन सेठी द्वारा किया गया।शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों संग न्यास अध्यक्ष डॉ0 सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’ द्वारा माँ वीणापाणि के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्पण द्वारा हुआ। डॉ0 प्रीति अग्रवाल ने सस्वर वाणी वंदना की।
के.बी.हिन्दी सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ0सतीश चन्द्र’सुधांशु’ ने संस्था के भव्य कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागतोप्रांत परिचय दिया। न्यास का वार्षिक प्रतिवेदन न्यास के महासचिव आशीष कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।मंचीय उद्बोधन के बाद सम्मान समारोह हुआ।
जिसमें डॉ0 मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास द्वारा 2 साहित्यकारों को ₹5000 से तथा के0बी0 हिंदी सेवा न्यास द्वारा 4 साहित्यकारों को ₹5000 , 2 साहित्यकारों को ₹3000, 17 साहित्यकारों को ₹ 2100 , 21 साहित्यकारों को ₹ 1100 तथा 3 नवोदितों को ₹500 से सम्मानित किया गया। विभूषण श्री सम्मानों में उपमा आर्य सहर को सपना पाराशरी स्मृति सम्मान,डॉ0प्रमोद श्रोत्रिय (उत्तराखंड)को सुंदरलाल शर्मा ‘राही’ स्मृति सम्मान,नीलम ‘सपना’ शर्मा (राजस्थान)को शांतिदेवी स्मृति सम्मान सहित सभी को शाल,सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह ₹2100 प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भूषण श्री सम्मानों की श्रृंखला में डॉ0संदीप सचेत को पदम् चंद सिंघल स्मृति सम्मान,डॉ0भगवत स्वरूप शुभम को मोहनलाल मिश्र ‘धीरज’ स्मृति, डॉ0राजेश डोभाल ‘राज’ (उत्तराखंड)को एल0पी0 पंत स्मृति सम्मान सहित सभी को शाल ,सम्मान पत्र ,प्रतीक चिन्ह व ₹1100 प्रदान किया गया।
नवोदित कवियों में कु0शिवानी दीक्षित , रामेंद्र राज त्रिपाठी ‘राज’ ,मोरध्वज त्रिपाठी ‘मधुकर’ को न्यास की ओर से शाल,सम्मान पत्र,प्रतीक चिन्ह व ₹500 से सम्मानित किया गया।
(राजस्थान),अशोक कुमार शर्मा सहित 108 साहित्यकारों को शाल,सम्मान पत्र,प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। न्यास द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में धनराशि देने वाले 52 सहयोगियों को अंगवस्त्र,सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात समारोह का समापन किया गया। आभार न्यास उपाध्यक्ष डॉ0 नितिन सेठी व महासचिव आशुतोष कुमार शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

