बहराइच : धान की रोपाई करने के बाद हाथ मुंह धोने गए 12 साल के बच्चे को जिंदा चबा गया विशाल मगरमच्छ
मौके पर मौजूद चाचा ने बहुत किया बचाने का प्रयास मिली क्षत विक्षत लाश , रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ
मुजीब खान
बहराइच : उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में कल शाम एक दिल दहला देने वाला घटना क्रम हुआ जिसमें खेतों पर धान रोपाई करने के बाद पड़ोस की नदी में हाथ मुंह धोने गए 12 वर्षीय बालक को एक विशाल मगरमच्छ नदी में खींच ले गया बच्चे की चीख सुनकर खेतों में मौजूद बच्चे के चाचा सहित अन्य लोगों ने मगरमच्छ के चंगुल से बच्चे को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ बच्चे के पैर पकड़कर उसे लगातार पटकता दिखाई दिया अंत में सब लोग हार गए क्योंकि मगरमच्छ बच्चे को चबा चुका था अंत में लोगो के हाथ आया बच्चे का क्षत विक्षत शव मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू करके मगरमच्छ को पकड़ा गया लेकिन जब तक एक मासूम की जान जा चुकी थी बताया जा रहा है बच्चे के माता पिता की मौत हो चुकी है जो अपने चाचा के पास रहता था।
मामला जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर बौंडी थाना क्षेत्र का है जहां बीती शाम गांव टीकुरी के रहने वाल सुनील जिसके माता पिता की मौत हो चुकी है जिसमें उसक पिता बुधराज की 5 वर्ष पहले और माता की 7 साल पहले मौत हो चुकी है उसके चार बहन भाई है जिसमें सुनील दूसरे नबर का था जो अपने चाचा विजय राज सिंह साथ रह रहा था जानकारी के अनुसार सुनील अपने चाचा विजय राज सिंह के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। 3-4 घंटे तक रोपाई करने के बाद देर शाम दोनों खेत से लौटते समय घाघरा नदी में हाथ-पैर धोने लगे। इसी दौरान अचानक नदी से मगरमच्छ निकला और सुनील पर अटैक कर दिया। यह देखकर उसके चाचा घबरा गए। शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की। दौड़कर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ ने उसे नहीं छोड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए। परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बड़े-बड़े बांस के डंडों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। इस वक्त घाघरा नदी का बहाव काफी तेज है, इसलिए घटनास्थल से करीब 500 मीटर तक नदी में खोजबीन की गई। दो घंटे तक लगातार तलाश करने के बाद अंधेरा हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने खोजबीन नहीं रोकी। वे टॉर्च की रोशनी में बच्चे की तलाश करते रहे। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात 10 बजे घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर नदी में बच्चे का आधा शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। मगरमच्छ के हमले से शव क्षत-विक्षत हो चुका था। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सुनील के चाचा के विजय राज सिंह ने बताया – हम अपने भतीजे को बचाने के लिए नदी में कूद गए। हमने बच्चे का हाथ पकड़ा। करीब सात मिनट तक उसे छुड़ाने प्रयास करता रहा। लेकिन वो उसे गहरे पानी में खींच ले गया। करीब एक घंटे के बाद मेरे बच्चे का शव पानी में उतराया। लेकिन उसका एक पैर व पेट बुरी तरह मगरमच्छ खा गया था।
टीम ने रेस्क्यू करके पकड़ा हत्यारा मगरमच्छ
पुलिस और वन विभाग की टीम द्वारा चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन में आज सुबह सफलता मिली जब हत्यारा मगरमच्छ उनकी पकड़ में आ गया पकड़ा गया मगरमच्छ काफी विशालकाय है ।
























