लखनऊ।31 जुलाई तक करें आवेदन, ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना का मिलेगा लाभ

31 जुलाई तक करें आवेदन, ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना का मिलेगा लाभ

चिकनकारी और ज़री-जरदोज़ी से जुड़े कारीगरों व युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत लखनऊ जनपद के चिकनकारी एवं ज़री-जरदोज़ी से जुड़े कारीगरों तथा इच्छुक युवक-युवतियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र लखनऊ अभिजीत गौतम ने बताया कि योजना का उद्देश्य ओडीओपी उत्पादों की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला के लिए कुशल कार्यबल तैयार करना है। इसके तहत तकनीकी प्रशिक्षण, बेसिक एवं एडवांस क्राफ्ट ट्रेनिंग के साथ पात्र लाभार्थियों को उन्नत टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। लखनऊ जनपद के ओडीओपी उत्पाद चिकनकारी एवं ज़री-जरदोज़ी से जुड़े हस्तशिल्पी, कारीगर और इच्छुक युवा विभागीय वेबसाइट पर 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त लाभार्थी उद्यम सारथी मोबाइल ऐप डाउनलोड कर भी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, 8 कैंट रोड, कैसरबाग, लखनऊ से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *