तहबरपुर में पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों को दिया गया प्रशिक्षण
आजमगढ़। तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिलापंचायत, क्षेत्र पंचायत के कार्यकारी सचिवों एवं जिला क्रियान्वयन समिति के सदस्यों का डबलपमेनट प्लान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला विकास कार्यालय से आये मास्टर ट्रेनर कमला कांत राय,मो अकरम ने ग्राम पंचायतों में कार्य करने के तकनीकी गुण बताये और नई जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि ग्राम सभाओं के बैठक से 15 दिन पूर्व महिलाओं के हित को देखते हुए ग्राम सभाओं महिला सभा का गठन करना है। ताकी वे अपनी बात सम्मान जनक तरीके से कह सके। पाक गृहस्थी, अंतोदय कार्ड धारकों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर विकास के मुख्य धारा में जोड़ने, गांवों में शांति व्यवस्था कायम रखने, अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन, स्वच्छ एवं हरा भरा गांव,जल जीवन मिशन के तहत गांव के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध करायें जाने, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ साथ गांवों करायें जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की और उसके तकनीकी गुण बताये।शिविर का संचालन प्रभारी एडिओ एस टी सुनील कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण शिविर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव, 91 ग्राम पंचायतो के रोजगार सेवक व ग्राम्य विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल रहे। ।
