जौनपुर।एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत औकां में हुआ वृहद वृक्षारोपण

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत औकां में हुआ वृहद वृक्षारोपण

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्राम पंचायत औकां में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री श्री कृपा शंकर सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर सदाशिव शर्मा, बब्बू शर्मा (शक्ति केंद्र संयोजक, धनियामऊ मंडल), धनियामऊ चौकी प्रभारी, हेड कांस्टेबल अमरजीत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू यादव, रोजगार सेवक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *