बदायूँ।समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना मुजरिया एवं थाना बिल्सी पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एएसपी ग्रामीण ने कहा कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को न्याय मिल सके। उन्होंने दोनों थानों के समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान थाना मुजरिया के प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा, थाना बिल्सी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *