बदायूँ पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बदायूँ पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ एवं वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा ssp के निर्देशन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप का उद्देश्य पुलिस परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समय पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान जिला पुरुष चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी।

मेडिकल कैंप में डॉ. वागेष वार्ष्णेय (हड्डी रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. अजीत सिंह गंगवार (जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय) ने बच्चों, महिलाओं एवं अन्य पुलिस परिवारों के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वार्ड बॉय केशव राम ने भी स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग किया। शिविर में विभिन्न बीमारियों के संबंध में परामर्श देने के साथ ही आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा ने कहा कि बदायूँ पुलिस अपने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *