शाहजहांपुर : ठगो ने शेयर मार्केट में धन इन्वेस्ट कर अधिक लाभ का प्रलोभन देकर लोगों के ठगे लाखों रुपए

 ठगो ने शेयर मार्केट में धन इन्वेस्ट कर अधिक लाभ का प्रलोभन देकर लोगों के ठगे लाखों रुपए

पीड़ित कफील अहमद ने दी तहरीर कहा रुपए वापसी की मांग पर ऑफिस बुलाकर की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

मुजीब खान

शाहजहांपुर : महानगर बनने के बाद जैसे जैसे शाहजहांपुर नगर में विकास की गति बड़ी है वैसे वैसे नगर ठगो की संख्या में भी इजाफा हो रहा जो तरह तरह के हथकंडे अपना कर जनता की गाड़ी कमाई को ठग कर उन्हें कंगाल बनाने पर लगे हुए है इसी क्रम में एक ताजा मामला आया है सार्टे इन्फोटेक एल्गो ट्रेडिंग कंपनी का जिसका काम शेयर मार्केट का बताया जा रहा जिसका काम लोगों का पैसा इन्वेस्ट कराकर उनको बड़ा लाभ दिए जाने का है जिसका संचालन करने वाले इसको कथित रूप से मुंबई की कम्पनी बता कर लोगो का पैसा लगा रहे थे जिसमें एक या दो बार मुनाफे की रकम देकर विश्वास जीता फिर हजम कर गए पूरी रकम पीड़ित जब इनके आफिस जाते है तो उनको मिलतीं है दुत्कार गालिया और जान से मारने की धमकी ।

  1. इसी क्रम में उपरोक्त कंपनी के द्वारा ठगी के शिकार हुए कफील अहमद पुत्र कबीर अहमद हाल निवासी मामूड़ी थाना सदर बाजार ने बताया कि कि अर्चित सक्सेना पुत्र बृजेश कुमार सक्सेना निवासी मोहल्ला आनन्द बिहार कालोनी अजीजगंज थाना कोतवाली जिला शाहजहाँपुर पार्टनर ग्याज खान पुत्र जाहेद खां निवासी मोहल्ला चौक आला खां थाना सदर बाजार जिला शाहजहाँपुर पार्टनर सौरभ शर्मा पुत्र सतीश चन्द्र शर्मा निवासी मोहल्ला चमकनी करबला थाना सदर बाजार जिला शाहजहाँपुर व कुमार गौरव पुत्र दिनेश कुमार सक्सेना निवासी मोहल्ला बाडूजई प्रथम तारों बाला बाग थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर व संजू पुत्र अज्ञात निवासी मोहल्ला तारीन टिकली थाना सदर बाजार जिला शाहजहाँपुर व कुनाल पुत्र अज्ञात निवासी मोहल्ला बड़ी बिसरात थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर व बृजेश सक्सेना पुत्र अज्ञात व रचित पुत्र बृजेश सक्सेना निवासी मोहल्ला आनन्द बिहार कालोनी अजीजगंज थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर ने सम्पर्क किया था उसको उपरोक्त लोगो द्वारा कम्पनी में धन इन्वेस्ट करने व उसके लाभ का लालच देकर बताया गया कि हम लोगों द्वारा एक शेयर मार्केट बाजार कम्पनी जिसका नाम सार्टे इन्फोटेक एल्गो ट्रेडिंग स्थित मोहल्ला बाडूजई पेशावरी निकट विजया बैंक के सामने थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर पंजीकृत करायी गयी है। जिसका ऑफिस बाडूजई पेशावरी थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर विजया बैंक के सामने तथा इस कम्पनी का हेड ऑफिस बम्बई में है तथा इसकी शाखा लखनऊ में भी कार्यरत बताई गयी, जिसमें अगर आप व्यापार में निवेश करते हैं तो आपको भारी मुनाफा मिलेगा आपकी मूल धनराशि की गारन्टी के एवज में एग्रीमेंट व चेक दूंगा। प्रार्थी ने उपरोक्त लोगों पर व प्रपत्र देखकर उक्त ऑफिस जाकर विश्वास कर लिया, प्रार्थी के द्वारा उपरोक्त लोगों के खाते में 26.06.20224 को 1,00,000/- रूपये डाल दिये जिसमें नियत तारीख पर 10,000/- रूपये लाभ के दिये, जिससे प्रार्थी को पूर्ण विश्वास हो गया, प्रार्थी ने अपनी मेहनत की कमाई करके धीरे-धीरे करके आर०टी०जी०एस० व ऑनलाइन व नगद करीब 20,00,000/- रूपये उपरोक्त लोगों को दे दिये। एग्रीमेंट में तय शर्तों के अनुसार समय बीतने के पश्चात जब प्रार्थी को मूल धनराशि एवं आर्थिक लाभ प्राप्त नहीं हुआ तब प्रार्थी कई बार इनके ऑफिस गया तथा मोबाइल से वार्ता की। उपरोक्त लोग आज-कल-आज-कल का भरोसा दिलाकर झांसे में प्रार्थी को रखे रहे। प्रार्थी जब इनके ऑफिस गया तब अन्य लोग भी अपना रूपया मांगने के लिए ऑफिस आये हुए थे उनसे बातचीत करने पर तथा आस-पड़ोस के लोगों से बातचीत करने पर लोगों ने प्रार्थी से कहा कि तुम भी इनके जाल में फंस गये हो, तब प्रार्थी को शक हुआ, प्रार्थी ने जानकारी की तब पता चला कि उपरोक्त सभी लोगों का एक संगठित गिरोह है इन लोगों ने राज्य के कई जनपदों में फर्जी कम्पनी का ऑफिस खोलकर मेहनतकश लोगों का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भारी भरकम रकम (रूपया) छल पूर्वक ठग लिया है। प्रार्थी ने उपरोक्त लोगों के मोबाइल पर सम्पर्क कर कहा कि हम तुम्हारी शिकायत सम्बन्धित थाना में दर्ज करायेगें, तो उपरोक्त लोगों ने कहा कि हमें 10-15 दिन का समय दो हम तुम्हारा पैसा वापस कर देगें। अगर शिकायत दर्ज कराओगे तो तो तुम्हें हम परिवार सहित जान से मार देगें। 04.07.2026 को प्रार्थी के द्वारा सार्टे इन्फोटेक एल्गो ट्रेडिंग स्थित मोहल्ला बाडूजई पेशावरी निकट विजया बैंक के सामने थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर पर गया था। तभी उपरोक्त सभी लोगों ने कहा कि तू फिर ऑफिस आ गया तुझे नहीं मालूम इस ऑफिस का हिस्सा योगी तक जाता है तेरे जैसे जाने कितने लोगों को खत्म किया जा चुका है। उपरोक्त लोगों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर व धक्के मारकर ऑफिस से भगा दिया। उपरोक्त संगठित गिरोह से प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार को अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उपरोक्त संगठित गिरोह कभी भी प्रार्थी के साथ अप्रिय घटना घटित कर सकते है। कफील अहमद ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *