दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन शुरू

दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन शुरू

बदायूँ,। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पात्र दम्पत्तियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव पाठक ने बताया कि जिन दिव्यांग दम्पत्तियों का विवाह वित्तीय वर्ष 2025-26 या 2026-27 में हुआ है, वे विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत वर के दिव्यांग होने पर 15 हजार रुपये, वधु के दिव्यांग होने पर 20 हजार रुपये तथा दोनों दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

आवेदन के साथ संयुक्त फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड अपलोड करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में जिले के 25 दिव्यांग दम्पत्तियों को इस योजना का लाभ दिया गया था। अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन (कक्ष संख्या-103) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *