06 जुलाई (सोमवार) को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
बदायूँ, । उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के आयोजन के कारण इस बार सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम 06 जुलाई 2026 (सोमवार) को आयोजित होगा।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 02, 03 एवं 04 जुलाई को यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित होने के कारण 04 जुलाई (प्रथम शनिवार) को होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि तहसील दातागंज में समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जबकि अन्य तहसीलों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में जनसुनवाई की जाएगी
























