बदायूँ में कानून व्यवस्था को मिलेगी और मजबूती, SSP अंकिता शर्मा ने डायल-112 व वज्र वाहन को दिखाई हरी झंडी
बदायूँ। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा ने पुलिस डायल-112 की एक नई पीआरवी (वाहन) तथा एक वज्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसएसपी ने कहा कि नए वाहनों के संचालन से आपातकालीन घटनाओं पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी तथा आमजन को और बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह पहल जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अधिकारियों ने नए वाहनों का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ जनता की सेवा करने के निर्देश दिए।
























