लखनऊ की समिट बिल्डिंग में आधी रात को हुई छापेमारी में हुआ साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा 105 लोग गिरफ्तार
प्रमोद श्रीवास्तव
लखनऊ ।राजधानी में तैनात साइबर क्राइम ब्रांच की तेज तर्रार आईपीएस किरन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग को आधी रात में चारों ओर से घेर कर जब छापेमारी की तो एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा हुआ जिसमें करीब 105 लोग गिरफ्तार किए गए जिनके पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में लैपटॉप मोबाइल टेबलेट सहित अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए है जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है आशा की जा रही है कि जांच के बाद बड़े सिंडिकेट के खुलासे होने की उम्मीद है। शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार कई देशों तक जुड़े होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि यह संगठित गिरोह फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशों के नागरिकों को तकनीकी सहायता, बैंकिंग और अन्य सेवाओं के नाम पर झांसा देकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और इसका संचालन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा था।
यह पूरी कार्रवाई एडीसीपी क्राइम किरन यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने देर रात अंजाम दी पुलिस ने समिट बिल्डिंग को चारों ओर से घेरकर दबिश दी और मौके से बड़ी संख्या में संदिग्धों को हिरासत में लिया साथ ही कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, सर्वर, हार्ड डिस्क सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। बरामद डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस गिरोह के सरगनाओं, विदेशी संपर्कों, बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट और हवाला के जरिए हुए लेनदेन की भी गहन पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियों को इस कार्रवाई से कई बड़े खुलासों की उम्मीद है।
























