भदोही।राष्ट्रीय सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित हुए भदोही के कैलाश नाथ शर्मा, जिले का बढ़ाया मान

राष्ट्रीय सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित हुए भदोही के कैलाश नाथ शर्मा, जिले का बढ़ाया मान

शरद बिंद

दुर्गागंज,भदोही ।रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए भदोही जनपद के गड़ौरा अभोली निवासी समाजसेवी कैलाश नाथ शर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति जौनपुर को रविवार, 28 जून 2026 को लखनऊ में आयोजित ‘संवेदना-2 : राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव पुरस्कार समारोह’ में प्रतिष्ठित नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह टीम निफा उत्तर प्रदेश एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ।

     कैलाश नाथ शर्मा ने भदोही में अनेक सफल रक्तदान शिविर आयोजित कर सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

   इस अवसर पर निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे ने कहा कि, “आप सभी का योगदान समाज में आशा जगाता है और आपकी करुणा वास्तविक परिवर्तन लाती है।” उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

         कैलाश नाथ शर्मा को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से जनपद का गौरव बढ़ा है तथा युवाओं में रक्तदान के प्रति नई प्रेरणा और सकारात्मक संदेश पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *