बदायूँ।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बदायूं। जनपद के थाना बिसौली में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना बिसौली एवं थाना फैजगंज बेहटा के सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सभी विवेचकों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से विवेचनाएं पूर्ण करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवेचना तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित की जाए तथा लंबित मामलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक के दौरान विवेचकों को विवेचनाओं के प्रभावी संचालन एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *