बदायूँ।समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं। थाना वजीरगंज में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान एएसपी ग्रामीण ने जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न करने और पारदर्शी तरीके से मामलों का निस्तारण करने पर भी जोर दिया।

इस दौरान डॉ. कठेरिया ने समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और अभिलेखों को अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *