आजमगढ़।भारत विकास परिषद ने संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर किया फल वितरण, संगोष्ठी का आयोजन

भारत विकास परिषद ने संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर किया फल वितरण, संगोष्ठी का आयोजन

आजमगढ़। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के अवसर पर शनिवार को परिषद की ओर से जिला महिला चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.डी. यादव के नेतृत्व में भर्ती प्रसूताओं के बीच बड़े स्तर पर फल वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इसके पश्चात प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, अतलस पोखरा में एक विशिष्ट संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला संयोजक एडवोकेट बद्री प्रसाद गुप्त ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल ने संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा परिषद की गौरवशाली यात्रा का विस्तार से वर्णन किया।

कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल, गतिविधि संयोजक पवन अग्रवाल, गोविंद दुबे, डॉ. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभा शंकर त्रिपाठी, डॉ. आर.पी. पांडेय, अतुल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में परिषद के कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *