विनोद कुमार राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विनोद कुमार राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
विनोद कुमार राय आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर आसीन रहे हैं। पूर्व में 348 निजामाबाद विधान सभा के प्रत्याशी रहे हैं। श्री राय को पार्टी के प्रति निष्ठा समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी का गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। विनोद कुमार राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत की खबर सुनते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला महामंत्री आशुतोष राय पंकज ने कहा कि विनोद कुमार राय के नेतृत्व में पार्टी के मजबूती पर गति मिलेगी। अजय कुमार राय, श्रीकांत राय,शनि राय, दुर्गा चौबे, ओमकार नाथ पांडेय, लालचंद यादव,राम नाथ यादव, राजभवन, अशोक कुमार राय, योगेन्द्र राय ,रजनीश राय, प्रतीक उपाध्याय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।























