जौनपुर।भाजपा ने श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

भाजपा ने श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर इकाई द्वारा जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कश्मीर में अलग व्यवस्था का विरोध करते हुए “एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा दिया और राष्ट्रहित में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार किया गया।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि बलिदान दिवस से लेकर 6 जुलाई को डॉ. मुखर्जी की जयंती तक भाजपा द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से अशोक चौरसिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित होने की सूचना मिलते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, सुशील उपाध्याय, पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, पंकज मिश्रा, परविंदर चौहान, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, अमित श्रीवास्तव, राज पटेल, राजकेशर पाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, रीता जायसवाल, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, आमोद सिंह, अमरनाथ पांडेय, रोहन सिंह, अमित पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *