ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, गायत्री मंत्रों से गुंजायमान हुआ उसावां

ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, गायत्री मंत्रों से गुंजायमान हुआ उसावां

उसावां/बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में निकाली जा रही ज्योति कलश रथ यात्रा का सोमवार को उसावां क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। देवकली पटना स्थित प्राचीन शिव मंदिर से लेकर उसावां नगर और गायत्री शक्तिपीठ बदायूं तक वैदिक मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन एवं पुष्पवर्षा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश का पूजन-अर्चन किया।

शाहजहांपुर से पहुंची रथ यात्रा का सर्वप्रथम देवकली पटना के प्राचीन शिव मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन कराया गया। उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह एवं जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि ज्योति कलश युग परिवर्तन, नैतिक जागरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश लेकर चल रहा है। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा एवं नत्थूलाल शर्मा ने गायत्री परिवार के राष्ट्र निर्माण अभियान पर प्रकाश डाला।

इसके बाद रथ यात्रा उसावां स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां गायत्री शक्तिपीठ बदायूं के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा ने वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान ने मातृशक्तियों एवं देवकन्याओं के साथ ज्योति कलश का पूजन कर हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।

बेबी गुप्ता एवं रजनी गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मातृशक्तियां और देवकन्याएं यात्रा में शामिल रहीं। नगर के विभिन्न मार्गों और चौराहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा आरती उतारकर ज्योति कलश का पूजन किया। भक्ति गीतों और गायत्री मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर भी पहुंची, जहां महंत चेतन्य दास ने विशेष पूजा-अर्चना कर ज्योति कलश का पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता, ओम प्रताप सिंह, संतोष सिंह, नरेश गुप्ता, रामबाबू गुप्ता एवं पवन गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सायंकाल रथ यात्रा गायत्री शक्तिपीठ बदायूं पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन किया। शक्तिपीठ परिसर में देर शाम तक भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम चलते रहे।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 24 जून को गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र बदायूं में मां गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण होगा।

इस अवसर पर पवन गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह भोले भैया सियानंद सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता, रज्जन लाल, राजेश पाल सिंह, अविनेश कुमार सिंह, संजीव कुमार, रत्नेश गुप्ता एवं श्याम बाबू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *