बलिया।योग से स्वास्थ्य, जोश से उमंग:देवेंद्र पीजी कॉलेज में NSS ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छात्र-छात्राओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

योग से स्वास्थ्य, जोश से उमंग:देवेंद्र पीजी कॉलेज में NSS ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छात्र-छात्राओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

 संजीव सिंह बलिया। देवेंद्र पीजी कॉलेज के मैदान में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से जोश और अनुशासन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया।

प्राचार्य प्रो. हरे राम सिंह और कार्यक्रम अधिकारी प्रो. समरजीत सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में मार्गदर्शन दिया और नियमित अभ्यास करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने “हम सब स्वस्थ रहेंगे तो देश भी स्वस्थ रहेगा” का संदेश भी साझा किया और स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

NSS इकाई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शारीरिक गतिविधि के साथ-साथ अनुशासन तथा उत्साह का प्रतीक रहा, जिसमें सभी का उत्साह और समर्पण देखने योग्य था। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *