पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का प्रसारण उसावा ब्लॉक में देखा गया
उसावा (बदायूं)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर विकास खंड उसावा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सामूहिक रूप से श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी साझा की गई। उपस्थित किसानों ने योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता को कृषि कार्यों के लिए उपयोगी बताया।
इस अवसर पर एडीईओ कृषि गजेंद्र सिंह यादव, गोदाम प्रभारी रविंद्र सिंह, बीटीएम अनुराग दुबे, बृजमोहन सिंह यादव, प्रधान प्रदीप यादव, गजेंद्र यादव, धीरेंद्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष जदुनाथ सिंह, जितेंद्र यादव, गुड्डू सहित क्षेत्र के अनेक किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग के तत्वावधान में किया गया। अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की तथा पात्र किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
























