ताड़ीबड़ा गावं के पूर्व जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया अवधेश सिंह के भतीजे शुभम सिंह ने AFCAT-2/2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 42; पूरे क्षेत्र ने दी बधाई
संजीव सिंह बलिया। जनपद बलिया के ताड़ीबड़ा ( पूरेनी) गाँव निवासी पूर्व जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया अवधेश सिंह के भतीजे शुभम सिंह ने AFCAT-2/2025 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AE) 42 हासिल की है। इस उपलब्धि से परिवार, गाँव और पूरा जनपद गौरवान्वित हुआ है।
शुभम, चन्द्रेश कुमार सिंह के पुत्र, ने अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की पढ़ाई पूरी की है। बचपन से भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने के अपने सपने को संजोए हुए शुभम ने ग्रामीण परिवेश के बावजूद कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर देशभर के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के बीच यह शानदार स्थान प्राप्त किया।
शुभम की सफलता की खबर मिलते ही ताड़ी बड़ा गाँव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन, मित्र, शिक्षक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी उन्हें बधाई देने पहुँचे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अवधेश सिंह के दोनों पुत्र शिक्षक निर्भय सिंह व पंकज सिंह ने अपने भाई की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
क्षेत्रीय सामाजिक और शैक्षिक संगठनों ने भी शुभम को बधाई दी है और कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे बलिया जनपद के युवाओं के लिए मिसाल बनेगी। हम सभी की ओर से शुभम सिंह को AFCAT-2/2025 में AIR-42 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और भारतीय वायुसेना में सफल व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
























