भदोही।ट्रेन की चपेट में आकर मृत युवती की हुई पहचान

ट्रेन की चपेट में आकर मृत युवती की हुई पहचान

शरद बिंद

गोपीगंज, भदोही।गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अज्ञात युवती के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान कोइरौना थाना क्षेत्र के शिवसेवक पट्टी निवासी दिनेश कुमार मिश्रा की इकलौती पुत्री कुमारी राधा मिश्रा (20) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार राधा मिश्रा पिछले तीन-चार माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पिता दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उनकी पुत्री अचानक घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था।

रविवार सुबह सूचना मिली कि गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला है। सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां शव की फोटो देखने के बाद उन्होंने मृतका की पहचान राधा मिश्रा के रूप में की।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *