बदायूँ।सोमवती अमावस्या को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण

सोमवती अमावस्या को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण

बदायूँ। सोमवती अमावस्या पर्व के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। रविवार को जिलाधिकारी  अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ  अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम एवं एसएसपी ने निर्देशित किया कि गंगा घाट पर आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाए तथा स्नान के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण एवं घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और हर संवेदनशील स्थान पर पुलिस बल तैनात रहे।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर  अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर  मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी  सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक उझानी  प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *