तार चोरी का बड़ा खेल बेनकाब! 10 कुंतल विद्युत तार, मैजिक समेत आरोपी गिरफ्तार
फैजगंजबेहटा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, मुरादाबाद निवासी सलीम को खेत से दबोचा
बदायूं। जनपद के थाना फैजगंजबेहटा पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 कुंतल विद्युत तार, एक बंडल, मैजिक वाहन और एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद मैजिक वाहन को पुलिस ने धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फैजगंजबेहटा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को ग्राम सैण्डोला में देवराज पुत्र श्रीनिवास के खेत से आरोपी सलीम पुत्र नासिर हुसैन, निवासी ग्राम करुला जंयतीपुर, निकट मीना नगर, तिकौने वाली मस्जिद, थाना मझौला, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 10 कुंतल सफेद धातु का विद्युत तार, एक बंडल, मैजिक वाहन संख्या यूपी-21 सीएन-1998 और एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि मामले के संबंध में थाना विजिलेंस बदायूं पर मु0अ0सं0 1540/26, धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है। आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना हाइडिल प्रभारी निरीक्षक बदायूं को भी दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
सलीम पुत्र नासिर हुसैन, निवासी ग्राम करुला जंयतीपुर, निकट मीना नगर, तिकौने वाली मस्जिद, थाना मझौला, जिला मुरादाबाद।
बरामदगी
करीब 10 कुंतल विद्युत तार
एक बंडल
मैजिक वाहन संख्या यूपी-21 सीएन-1998
एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थानाध्यक्ष कपिल कुमार, उपनिरीक्षक मुनाजिर, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार तथा कांस्टेबल परशुराम शामिल रहे।

