होमगार्ड के कमरे में 35 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी को हमराही सिपाही एंटीकरप्शन टीम ने दबोचा
मुजीब खान
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में लगातार रिश्वत खोरी के मामले पकड़े जाने के बाद भी रिश्वतखोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें किसी का डर नहीं लगातार रिश्वतखोर पकड़े जाने के क्रम में एक अध्याय जनपद के थाना जैतीपुर में जुड़ गया जहां प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार का हमराही एक सिपाही थाना परिसर में होमगार्ड के कमरे में एक मामले में 35 हजार रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम बरेली के हाथ चढ़ गया बताया जाता है पकड़े जाने पर उक्त सिपाही लगातार अपने थाना प्रभारी को आवाज लगाता रहा लेकिन लोगो का कहना है कि थाना प्रभारी ने सिपाही को जब पकड़ते देखा तो वह दीवार कूद कर फरार हो लिए ।
मूलरूप से बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर धूसरी गांव के रहने वाला विवेक कुमार, शाहजहांपुर के जैतीपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। आज दोपहर बाद एंटी करप्शन की टीम ने जैतीपुर थाने के होमगार्ड रूम में दबिश दी, जहां विवेक कुमार रिश्वत लेते पकड़े गए।
जानकारी के अनुसार बरेली निवासी सुधांशु कुमार शर्मा पर एक केस दर्ज है। इसकी विवेचना चल रही है। सिपाही विवेक कुमार ने विवेचक के नाम पर सुधांशु कुमार शर्मा से 35 हजार रुपये की घूस मांगी। सुधांशु शर्मा ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में कर दी। एंटी करप्शन ने शिकायत का सत्यापन कराया। इसके बाद आरोपी सिपाही को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी प्रवीण सान्यालय ने शिकायतकर्ता सुधांशु कुमार शर्मा को रिश्वत के रुपये लेकर थाने भेजा और इसके बाद वहां दबिश देकर आरोपी सिपाही को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। शाहजहांपुर के थाना गढ़िया रंगीन में ये कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल ने जोर देकर कहा कि शासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई चल रही है। अगर कोई सरकारी कर्मचारी-अधिकारी रिश्वत की मांग करता है तो एंटी करप्शन टीम को इसकी सूचना दें।
























