दुष्कर्म के आरोपी के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए चौकी का घेराव करने वालो पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठिया
मुजीब खान
शाहजहांपुर : विगत दो दिन पूर्व एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक का हाफ एनकाउंटर किए जाने से नाराज उसके परिजनों द्वारा एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए ग्राम प्रधान के साथ पुलिस चौकी का घेराव करना भारी पड़ गया पहले तो पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने सभी पर जमकर लठिया भांजनी शुरू कर दी ।
आपको बताते चले कि विगत दिवस खुटार थाना क्षेत्र में गुड्डू शर्मा नामक युवक पर आरोप लगा था कि उसने एक वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जिसमें बच्ची को मेडिकल कालेज में भर्ती करने के बाद तलाश करते हुए गुड्डू को गिरफ्तार किया था जिसे पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार होना दर्शाया था जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी एनकाउंटर की बात को उसके गांव के लोग फर्जी बताते हुए उसका विरोध करते हुए ग्राम प्रधान शोभित से मिले ग्राम प्रधान द्वारा जब चौकी जाकर इसका विरोध किया तो पुलिस ने ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया जिसकी सूचना पर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस चौकी का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जिस पर आक्रोशित पुलिस ने ग्रामीणों और महिलाओं को हटाने के लिए बल प्रयोग करते हुए जमकर लठिया भांजी जिसमे कई महिलाओं सहित ग्रामीणों के चोटे आई फिलहाल पुलिस के बल प्रयोग से भीड़ तो गायब हो गई लेकिन लोगों का कहना है कि महिलाओं पर लाठी चार्ज करना गलत है यदि वह लोग फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा रहे थे तो उनकी बात सुनते हुए जांच की बात कही जाती।
























