शाहजहांपुर।जलालाबाद थाने में निराश्रित सांडो का तांडव लड़ते हुए घुसे हेल्प डेस्क के तोड़ दिये शीशे 

जलालाबाद थाने में निराश्रित सांडो का तांडव लड़ते हुए घुसे हेल्प डेस्क के तोड़ दिये शीशे 

मुजीब खान

शाहजहांपुर : अभी तक आपने सड़को इत्यादि जगहों पर निराश्रित सांडो का आतंक देखा जिनके आतंक के कारण अक्सर पुलिस को बुलाना पड़ता था लेकिन अब इन सांडो के आतंक से पुलिस थाना भी अछूता नहीं रहा कल शाम दो विशालकाय सांड लड़ते हुए जलालाबाद थाने में घुस गये जहां उन्होंने जमकर तांडव करते हुए महिला हेल्प डेस्क के शीशे तक तोड़ दिए कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें किसी तरह थाने से बाहर निकाला ।

अब तक आम जनमानस को नुकसान पहुंचाने वाले निरक्षित गौवंशीय अब प्रशासन की लापरवाही के चलते सरकारी महकमे पर हावी हो रहे है। जो पुलिस प्रशासन लोगो की इन निराश्रित गौवंशीय से बचाने मदद करता रहा अब वही इनके कोप भाजन का शिकार बन रहा है जलालाबाद थाने के अंदर दो सांड़ लड़ते हुए पहुंच गए जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी कोई डंडा तो कोई ईंट उठाकर दौड़े तो दोनों सांड़ साइबर हेल्प डेस्क के अंदर तक घुस गए। जहां उन्होंने जमकर नुकसान करते हुए शीशे इत्यादि तोड़ डाले पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सांड थाने से बाहर निकाले जा सके ।

सांडो के थाने में घुसने का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी जितना उन्हें भगाने का प्रयास कर रहे थे उतना ही सांड़ आक्रमक हो रहे थे। कई पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। कई घंटे बाद बमुश्किल पानी डालकर दोनों को थाने के बाहर से निकाला गया। इसी तरह आये दिन आबादी के बीच भी बेसहारा पशु हमलावर हो रहे हैं। कई लोगों की जान भी चली गई लेकिन उसके बाद भी प्रशासन पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र प्रताप ने बताया कि जलालाबाद के गुरगवां गांव में गोशाला बन रही है, जल्द इन पशुओं को पकड़वाकर वहां भिजवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *