शाहजहांपुर।वक्फ निरीक्षक श्रीकांत आजाद ने ग्रहण किया जनपद का कार्यभार

वक्फ निरीक्षक श्रीकांत आजाद ने ग्रहण किया जनपद का कार्यभार

मुजीब खान

शाहजहांपुर : बाराबंकी से स्थानांतरित होकर आए मुख्य वक्फ निरीक्षक श्रीकांत आज़ाद ने शाहजहांपुर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में स्थित वक्फ संपत्तियों एवं उनके प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारियां हासिल कीं।

इस अवसर पर श्रीकांत आज़ाद ने कहा कि वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, विकास एवं पारदर्शी प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वक्फ संपत्तियों से जुड़े अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए तथा शासन एवं वक्फ बोर्ड के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर किसी प्रकार के अतिक्रमण अथवा अनियमितता की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनपद के मुतवल्लियों एवं संबंधित लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि वक्फ संपत्तियों का बेहतर रखरखाव एवं उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *